फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या अभी भी खाते में आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

Sun, 06 Apr 2025 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19th Kist Of PM Kisan Nidhi: पीएम किसान योजना से जुड़े कई किसानों को 19वीं किस्त अब तक नहीं मिली है, लेकिन क्या ये किस्त अभी भी आ सकती है? यहां इस बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कैसे मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इस पैसे को केंद्र सरकार देती है और 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में इस आर्थिक मदद को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana Fraud: बचकर रहें किसान, एक गलती और किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपको ये लाभ मिल सकता है। इस बीच कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें 19वीं किस्त का लाभ अब तक नहीं मिला है। तो क्या इन किसानों को अभी भी अटकी हुई 19वीं किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? यहां इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त कैसे मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हुई 19वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और इस किस्त का लाभ करोड़ों किसानों को मिला, लेकिन अगर आप उस सूची में हैं जिन लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए तो इस किस्त के अटकने के कुछ कारण हो सकते हैं। 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त कैसे मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किस्त अटकने के कारण
  • बात अगर किस्त अटकने के कारणों की करें तो इसमें कई कारण हो सकते हैं। जैसे, ई-केवाईसी का न होना, भू-सत्यापन को न करवाना, आधार लिंकिंग न करवाना, बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प न होना, योजना के लिए अपात्र होना आदि।

4 of 5
19वीं किस्त कैसे मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या आ सकती है अटकी हुई किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत 19 किस्त का लाभ भले ही 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनकी किस्त अटक गई और किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क करके भी जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त कैसे मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • क्या अटकी हुई 19वीं किस्त अभी मिल सकती है? तो इसका जवाब है हां आ सकती है। दरअसल, अगर किसान अटके हुए कामों को तय समय तक पूरा करवा लेते हैं तो राज्य सरकार ऐसे लाभार्थियों के नाम क्लियर करके केंद्र सरकार को भेज देती है और फिर 20वीं किस्त के साथ ही 19वीं किस्त के पैसे खाते में भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें