PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाओं को चलाकर शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं पर सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाओं के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किसानों को ये किस्त कब तक मिल सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...