फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ऐसे करें पीएम किसान योजना में अपनी ई-केवाईसी, वरना नहीं आएगी खाते में 14वीं किस्त

Wed, 19 Apr 2023 10:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो पैसों की कमी होने के कारण किसानों को खेती करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में उनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर के करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं, जो गलत ढंग से योजना का लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process - फोटो : Istock
ऐसे में सरकार ने योजना में ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस काम को करा लेना चाहिए। वरना आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी की प्रक्रिया क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process

  • ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process - फोटो : Istock
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस जगह आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment KYC Process - फोटो : istock
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • नेक्स्ट स्टेप पर ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप आसानी से अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें