PM Kisan Yojana 13th installment status: देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिन्हें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर चला रहे हैं। किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त के पैसे पहुंच चुके हैं और अब जल्द ही 13वीं किस्त भी आ सकती है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं और आपकी किस्त की क्या स्थिति है आदि। तो ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे चेक करने के तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...