फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: भारत सरकार ने जारी की 13वीं किस्त, खाते में नहीं आए हैं पैसे, तो तुरंत करें ये काम

Mon, 27 Feb 2023 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में डीबीटी माध्यम से 16 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि को ट्रांसफर किया। देशभर में बीते लंबे समय से करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इसके अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 3 किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार द्वारा 13वीं किस्त जारी करने के बाद देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा आपके साथ उन नंबरों को साझा करेंगे, जिन पर कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 

PM Kisan 13th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री कर्नाटक में आज जारी करेंगे 13वीं किस्त
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। सरकार गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे किसानों के खिलाफ काफी सख्त है। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे में आपको इन दोनों काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। ऐसे में आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan new - फोटो : istock
अगर आपने इन सभी जरूरी काम को करा रखा है। इसके बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं। ऐसे में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार आज जारी करेगी 13वीं किस्त, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें