फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यहां जान लीजिए कब तक आ सकती है 12वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे दो हजार रुपये

Thu, 22 Sep 2022 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना है। फिर चाहे ये लोग शहरों में हैं या फिर ग्रमीण क्षेत्रों में। इनमें विभिन्न तरह की योजनाएं शामिल हैं, जो अलग-अलग वर्गों के लिए होती हैं। जैसे- बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार योजना, विधवाओं के लिए विधवा पेंशन योजना आदि। ठीक इसी तरह किसानों के लिए भी देश में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जैसे- केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और अब तक किसानों को 11 किस्त में पैसे जारी कर दिए गए हैं। वहीं, अब हर कोई जानना चाहता है कि 12वीं किस्त कब तक आ सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे कब तक आ सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
पहले लाभ जान लाजिए
  • बात अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें योजना से जुड़े लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
इन लोगों के अटक सकते हैं पैसे
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त के पैसे मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपने ई-केवाईसी करवाई हो। सरकार द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए सरकार की तरफ से आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 रखी गई थी। हालांकि, पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक ओटीपी बेस्ड केवाईसी नजदीकी सीएससी केंद्र पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है - फोटो : istock
कब आ सकते हैं किस्त के पैसे?
  • वहीं, 11 किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थी ये जानना चाहते हैं कि 12वीं किस्त के पैसे कब आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं किस्त के पैसे सितंबर महीने के किसी भी दिन जारी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें