PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Release Date: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। इसमें कई तरह की अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सिर्फ किसानों के लिए चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या 20 जून को सरकार जारी करने जा रही है 20वीं किस्त? सारी अफवाह छोड़ यहां जानें सच्चाई
इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि, उन्हें खेती करने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। भारत सरकार डीबीटी के माध्यम से योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में ये पैसे हस्तांतरित करती है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...