फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: किसानों के लिए इस दिन आ सकती है अच्छी खबर, जानें कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त

Thu, 26 Dec 2024 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ दिया जाता है जिसमें उन्हें साल भर में 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। आप यहां जान सकते हैं कि अब किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें लोगों को कई अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, केंद्र सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ किसानों को दिया जाता है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये ले सकते हैं यानी साल भर में कुल 6 हजार रुपये का लाभ आपको मिलता है। इसी क्रम में इस बार योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त मिलनी है जिसका इंतजार सभी को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में किस्त जारी होने के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Amar Ujala
ये काम करवा लें किसान:-
  • अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं जिसमें पहला काम है आधार लिंकिंग का। अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है तो इस काम को करवा लें। आपको इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां से आप ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Freepik
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर आप योजना से नए जुड़े हैं या आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो आप इस काम को करवा लें।

4 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • किसानों को अगर किस्त का लाभ चाहिए तो उन्हें इसके लिए ई-केवाईसी भी करवानी होती है। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
  • जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 19वीं किस्त का इंतजार है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और उस हिसाब से 19वीं किस्त जारी होने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें