फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में भूलकर न करें परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन, वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 15 Nov 2024 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration: भारत सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं और योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

योजना से जुड़े किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इसके लिए 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं क्योंकि अगर किसी परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन करते हैं, तो आपको दिकक्त हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? - फोटो : Adobe stock
नियम जानना जरूरी
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है, लेकिन अगर किसी परिवार से एक से ज्यादा लोग आवेदन करते हैं तो ऐसे में आपका पंजीकरण को रद्द कर दिया जाता है। एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • बावजूद इसके अगर परिवार के सभी लोग जैसे, पति-पत्नी, पिता-बेटा या भाई-बहन कोई भी आवेदन करता है तो नियमों के तहत आपका आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए परिवार के सभी लोगों का या एक से ज्यादा लोगों का आवेदन करना गलत है। नियम साफ बताता है कि परिवार के सिर्फ एक व्यक्ति (जिसके नाम पर जमीन है) को ही लाभ मिलेगा।

4 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
वसूली भी हो सकती है 
  • जैसा कि नियम कहता है कि परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन नहीं करते हैं, लेकिन अगर किसी कारण परिवार के एक से ज्यादा लोगों को किस्त का लाभ मिला है तो फिर आपसे किस्त का पैसा वापस भी लिया जा सकता है। विभाग द्वारा ऐसे लोगों को समय-समय पर नोटिस भी भेजे जाते हैं। इसलिए आप ऐसी गलती न करें, वरना आपसे भी वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
अब 19वीं किस्त की तैयारी है
  • योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। नियमों के तहत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है और पिछली यानी 18वीं किस्त अक्तूबर माह में आई थी। इस हिसाब से अगली किस्त का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें