PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: देश में चलने वाली कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसमें आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें खेती में मदद देने के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
इसी क्रम में इस बार अगली किस्त यानी 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इससे पहले बतौर लाभार्थी आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके लिए अब एक काम और करवाना जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और कैसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...