फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: किसानों को 60 की उम्र के बाद मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिए किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

Tue, 14 Jan 2025 08:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 PM Kisan Mandhan Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Mandhan Yojana: सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों के समक्ष आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है।

योजना में निवेश करके किसान 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई किसान सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको 60 की उम्र होने तक हर महीने 55 रुपए का निवेश करना है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
इस आधार पर आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में कई किसान ऐसे हैं, जो भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। वे किसान जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि है वे इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकते हैं।

MSSCS: महिलाओं को दो सालों में सरकार की यह स्कीम बना देगी लखपति, जानिए क्या है योजना

4 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe stock
किसान जो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं या सरकारी नौकरी कर रहे हैं, वे भी भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। देश में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock
अगर आप पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज होने जरूरी हैं। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें