PM Kisan Land Seeding: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी पीएम किसान के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। मगर किस्त पाने के लिए सिर्फ PM-KISAN में रजिस्ट्रेशन होना ही पर्याप्त नहीं है।
किसान की जमीन से जुड़ी जानकारी भी सरकारी रिकॉर्ड में सही और सत्यापित होना जरूरी है। इसी प्रक्रिया को आमतौर पर लैंड सीडिंग कहा जाता है। ऐसे में अगर किसी किसान के स्टेटस में लैंड सीडिंग से जुड़ी दिक्कत दिख रही है, तो उसकी किस्त प्रभावित हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।