फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान में लैंड सीडिंग कराने की क्या है पूरी प्रक्रिया? नहीं कराई तो अटक सकती है 24वीं किस्त

Mon, 13 Jul 2026 08:10 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Land Seeding Process: पीएम किसान योजना में अगर किसान भाई बिना किसी रुकावट के इस योजना की किस्त पाना चाहते हैं तो, उन्हें समय-समय पर अपने लैंड सीडिंग करानी होती है। इसके वो पीएम किसान के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं कि उन्हें लैंड सीडिंग करानी है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान लैंड सीडिंग प्रक्रिया - फोटो : AI
PM Kisan Land Verification For Farmers: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को खेती-किसानी के लिए सालाना ₹6,000 की मदद दी जाती है। ये राशि हर चार महीने पर दो-दो हजार की किस्तों में सीधे किसान भाई के खातों में भेजी जाती है। बता दें कि अब तक इस योजना की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब 24वीं किस्त का समय नजदीक आ रहा है।

ऐसे में जिन किसान भाइयों की लैंड सीडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनकी आने वाली ₹2,000 की किस्त सरकार द्वारा रोक दी जाएगी। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि सिर्फ असली किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि यह लैंड सीडिंग क्या है और इसे पूरा कराने की सही प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
सबसे पहले मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
लैंड सीडिंग कराने से पहले आपको यह जानना होगा कि आपका खेत की लैंड सीडिंग पूरी है या नहीं। इसके लिए आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं और 'Know Your Status' पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर देखें, अगर 'लैंड सीडिंग' के सामने 'Yes' लिखा है तो आपको कुछ नहीं करना है, लेकिन यदि 'No' लिखा है तो आपको तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 5
पटवारी या लेखपाल के पास जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
पटवारी या लेखपाल के पास जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया
अगर आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग 'No' दिख रही है, तो आपको अपने क्षेत्र के पटवारी, लेखपाल या नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय में जाना होगा। वहां आपको अपनी जमीन के जरूरी दस्तावेज जैसे खतौनी (भूलेख की नकल), अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। पटवारी आपके दस्तावेजों की जांच कर आपकी जमीन का भौतिक सत्यापन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर देगा, जिसके बाद 'लैंड सीडिंग' के सामने 'Yes' का विकल्प दिखने लगेगा।

4 of 5
कृषि विभाग के कार्यालय से भी करा सकते हैं काम - फोटो : AdobeStock
कृषि विभाग के कार्यालय से भी करा सकते हैं काम
पटवारी के अलावा किसान भाई अपने नजदीकी ब्लॉक या जिला स्तर के कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी इस समस्या का समाधान करवा सकते हैं। वहां मौजूद कृषि अधिकारी को अपने जमीन के दस्तावेज सौंपकर आप लैंड सीडिंग की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। वहां से डेटा री-वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाता है और कुछ ही दिनों में आपका स्टेटस अपडेट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन दो बातों का भी रखें विशेष ध्यान, वरना रुकेगा पैसा - फोटो : AdobeStock
इन दो बातों का भी रखें विशेष ध्यान, वरना रुकेगा पैसा
24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के पाने के लिए लैंड सीडिंग के साथ-साथ दो और काम बेहद जरूरी हैं। पहला, आपके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना और डीबीटी विकल्प का चालू होना अनिवार्य है। दूसरा, आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। अगर इन तीनों में से एक भी काम अधूरा रहा, तो आपके खाते में योजना का पैसा नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें