फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM-Kisan: क्या एक परिवार में दो लोगों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानें इस स्कीम के नियम और शर्तें

Mon, 30 Mar 2026 09:04 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Family Eligibility Rules: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर कुछ किसानों के मन सवाल रहता है, जिसमें से एक बड़ा सवाल है कि क्या एक परिवार में दो लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आइए इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock
PM Kisan Recovery Notice For Double Benefit: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।  सरकारी नियमों के अनुसार, पीएम किसान योजना का लाभ 'प्रति परिवार' को दिया जाता है, न कि प्रति व्यक्ति या प्रति भूमि रिकॉर्ड को। 

यहां 'परिवार' का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। आज के नियमों के मुताबिक अगर एक ही राशन कार्ड या परिवार के दो लोग (जैसे पति और पत्नी) इस योजना का लाभ लेते पाए जाते हैं, तो सरकार इसे धोखाधड़ी मानती है। ऐसी स्थिति में न सिर्फ अगली किस्तें रोक दी जाती हैं, बल्कि अब तक प्राप्त की गई पूरी राशि की वसूली का नोटिस भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
किसे मिल सकता है लाभ और कौन है अपात्र?
  • पीएम किसान योजना के लिए पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना जाता है। इनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
  • अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
  • अगर जमीन किसी संस्था, ट्रस्ट या मंदिर के नाम पर है, तो उस पर खेती करने वाले व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock
एक ही घर में दो लोगों को लाभ मिलने की विशेष स्थितियां
  • अगर किसान का बेटा या बेटी व्यस्क (18+) हैं और उनके नाम पर अलग जमीन का रिकॉर्ड (खतौनी) है, तो वे अलग से आवेदन कर सकते हैं।
  • अगर भाई-भाई अलग रहते हैं और उनके पास अलग-अलग राजस्व रिकॉर्ड और राशन कार्ड हैं, तो वे दोनों स्वतंत्र रूप से पात्र हैं।
  • पिता की मृत्यु के बाद अगर जमीन कानूनी रूप से बच्चों के नाम अलग-अलग म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) हो चुकी है, तो वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
गलत तरीके से लाभ लेने पर क्या होगी कार्रवाई?
  • अगर पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं, तो आधार सीडिंग के जरिए पकड़े जाने पर उनसे पिछला सारा पैसा वसूला जा सकता है।
  • गलत जानकारी देकर पंजीकरण कराने वाले किसानों को योजना से हमेशा के लिए बाहर किया जा सकता है।
  • जानबूझकर तथ्यों को छुपाने या फर्जी दस्तावेज लगाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी मामला भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan 23वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock
सही जानकारी ही बचाएगी नुकसान से
  • पीएम किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती की लागत में मदद करना है।  
  • आज की डिजिटल व्यवस्था में 'आधार' और 'लैंड रिकॉर्ड' आपस में जुड़े हुए हैं, जिससे धांधली करना लगभग असंभव हो गया है।
  • अगर आपके परिवार में अनजाने में दो लोग लाभ ले रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप स्वयं ब्लॉक कृषि कार्यालय में जाकर एक नाम सरेंडर कर दें। 
  • जागरूक किसान बनकर नियमों का पालन करें ताकि योजना का पैसा सही और जरूरतमंद हाथों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें