प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में पात्र परिवार को एक साल में 6000 रुपये मिलते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। ऐसे में हर किस्त में 2000 की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
वहीं, अब 24वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच कई सवाल हैं। खासकर उन परिवारों में सवाल उठ रहा है, जिनमें जमीन पति और पत्नी दोनों के नाम दर्ज है। क्या ऐसे परिवार में पति और पत्नी दोनों को 2000-2000 रुपये की किस्त मिल सकती है? चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इससे जुड़े नियम के बारे में जान सकते हैं...