Refund PM Kisan Money Online: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। हालांकि अक्सर ही ऐसे मामले सामने आते हैं जहां कई ऐसे लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जो इसके पात्र नहीं हैं, जैसे कि सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या पेंशनभोगी।
अगर आप भी अनजाने में या गलत जानकारी देकर हर साल 6000 रुपये की किस्तें ले रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। सरकार ने अब अपात्र लाभार्थियों से पैसे की वसूली करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समय रहते इसे वापस न करने पर आपको भारी पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।