PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों पात्र किसान बतौर लाभार्थी जुड़े हैं और हर साल 6000 रुपये का लाभ लेते हैं। ये पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में भेजी जाती है।
वहीं, अब किसानों की नजर अगली यानी 25वीं किस्त पर है। हालांकि, 25वीं किस्त जारी होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में किसानों को अभी से कुछ जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए, ताकि भुगतान के समय किसी तरह की परेशानी न हो। तो चलिए जानते हैं किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...