फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी?: आपको मिलेंगे 2000 रुपये या नहीं, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Wed, 16 Sep 2026 08:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन सवाल ये है कि ये किस्त कब जारी होगी?
विज्ञापन
1 of 5
किसे मिलेगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार है। अब तक योजना से जुड़े किसानों को 23 किस्त का लाभ मिल चुका है।

पर अब सवाल ये है कि आखिर 24वी किस्त कब आएगी और क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? इसके लिए योजना से जुड़े किसान अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं? चलिए जानते हैं इस बारे में। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसे मिलेगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
पिछली किस्त कब आई थी?
  • पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है
  • 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला
विज्ञापन

3 of 5
किसे मिलेगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त कब आएगी?
  • पीएम किसान योजना के तहत इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को इंतजार है
  • योजना के तहत हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • ऐसे में 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, तारीख के लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है

4 of 5
किसे मिलेगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
आपको किस्त मिलेगी या नहीं, स्टेटस कैसे चेक करें?

स्टेप 1
  • योजना से जुड़े किसान घर बैठे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस देख सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • यहां Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना Registration Number दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसे मिलेगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर कैप्चा भरने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का स्टेटस दिखेगा
  • अगर ये सब पूरे हुए दिखरखे हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें