फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: किसानों के खाते में कब आएगी 24वीं किस्त? चेक करें क्या आपको मिलेगी या नहीं

Tue, 13 Oct 2026 07:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24th Installment Kab Aayegi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। ऐसे में योजना से जुड़े किसानं को अब 24वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये 24वीं किस्त कब किसानों के बैंक खाते में आएगी?
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24 Kist Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए देश के करोड़ों किसान परिवारों को आर्थिक मदद दी जाती है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि देती है।

ऐसे में अब किसानों की नजर योजना की 24वीं किस्त पर है। कई किसान जानना चाहते हैं कि उनके खाते में 24वीं किस्त के 2000 रुपये कब आएंगे और उन्हें इस बार योजना का लाभ मिलेगा या नहीं? तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि 24वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है। योजना से जुड़े किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : AdobeStock
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • केंद्र सरकार ने इस दौरान पात्र किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी थी
  • लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को इस 23वीं किस्त का लाभ मिला था
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : AdobeStock
  • ऐसे में इस बार बारी 24वीं किस्त की है
  • 23वीं किस्त के समय को देखें और पिछली सभी किस्तों को देखें
  • तो नजर आता है कि पीएम किसान योजना की लगभग हर किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई

4 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने यानी अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
किसान कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको Know Your Status का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपसे यहां पर कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें दर्ज करें
  • अब आप अपना स्टेटस देख सकते हैं और आप जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें