फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: शुरू हो गया अक्तूबर का महीना, क्या इसी महीने आएगी 24वीं किस्त? यहां जानें किसान

Thu, 01 Oct 2026 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। वहीं, अब अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
24वीं किस्त क्या इसी महीने आपके खाते में आएगी? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24 Kist: देश का किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है, तब जाकर लोगों की थाली में अन्न का दाना पहुंच पाता है। खेती के दौरान किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को सालाना 6000 रुपये देती है।

वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आज से अक्तूबर का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में किसानों के मन में सवाल है कि क्या इसी महीने उनके खाते में 2000 रुपये की अगली किस्त आएगी या नहीं? तो चलिए जानते हैं 24वीं किस्त कब जारी हो सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
24वीं किस्त क्या इसी महीने आपके खाते में आएगी? - फोटो : Adobe Stock
क्या अक्तूबर महीने में आएगी 24वीं किस्त?
  • आज से अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार है
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • जैसे- पिछली किस्तें जारी हुई और 23वीं किस्त जून में रिलीज हुई
विज्ञापन

3 of 5
24वीं किस्त क्या इसी महीने आपके खाते में आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसलिए सभी को लगता है कि अक्तूबर में ही 24वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख का इंतजार है क्योंकि इसको लेकर घोषणा नहीं हुई है

4 of 5
24वीं किस्त क्या इसी महीने आपके खाते में आएगी? - फोटो : pmkisan.gov.in
24वीं किस्त को लेकर वेबसाइट पर क्या अपडेट है?
  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in है
  • यहां पर योजना से जुड़ी, किस्त को लेकर आदि सभी जानकारी यहां पर ही दी जाती है
  • कृषि विभाग समय-समय पर यहां पर जानकारियां देता रहता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
24वीं किस्त क्या इसी महीने आपके खाते में आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर वेबसाइट पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है
  • अभी यहां पर 23वीं किस्त की ही जानकारी है
  • पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां पर 24वीं किस्त की तारीख आ सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें