फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे और क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? यहां तुरंत करें चेक

Thu, 10 Sep 2026 08:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। जो किसान योजना के लिए पात्र होंगे, उन्हें ही ये आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों को अब 24वीं किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सरकार साल में कुल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है।

ये राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है यानी हर किस्त में 2-2 हजार रुपये मिलते हैं। ऐसे में 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के मन में ये सवाल है कि ये किस्त कब आएगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। योजना से जुड़े किसान 24वीं किस्त के बारे में आगे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
23वीं किस्त कब जारी हुई थी?
  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को मिला था
  • माना जा रहा है कि इस बार भी करोड़ों पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
24वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?
  • पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं
  • इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है
  • इसलिए इस बार भी 24वीं किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपये ही मिलेंगे

4 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त?

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं
  • साथ ही e-KYC पूरा होना भी अनिवार्य है
  • पीएम किसान योजना के लिए e-KYC अनिवार्य है। इसलिए जिन किसानों ने अभी तक e-KYC का काम पूरा नहीं किया है, उन्हें इसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • इसके अलावा भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे कामों के अलावा किसान अपने जमीन के रिकॉर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भी जांच लें
  • किसी जानकारी में गलती होने पर किस्त का भुगतान अटक सकता है
  • जबकि, ये काम पूरा करवाने पर आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें