PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के पात्र किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
इसी क्रम में इस बार किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त मिलनी है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में यह सवाल लगातार सामने आ रहा है कि आखिर 24वीं किस्त कब जारी होगी? साथ ही अगर आपको बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ लेना है तो इसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं और आपको 24वीं किस्त कब तक मिल सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...