PM Kisan 24th Installment e-KYC: किसानों को खेती के कामों के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ती है। ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पात्र किसानों के लिए मददगार साबित होती हुई नजर आ रही है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब किसानों की नजर योजना की 24वीं किस्त पर है जिसको लेकर चर्चा है कि ये किस्त इसी महीने यानी अक्तूबर में जारी हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस्त का लाभ लेने के लिए एक काम करवाना होता है जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको क्या काम करवाना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...