फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: बीत चुके हैं 5 दिन, क्या अब तक आपके खाते में नहीं आई 24वीं किस्त? यहां जानें क्या करें किसान

Wed, 04 Nov 2026 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की गई
  • इस किस्त का लाभ 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को मिला
विज्ञापन
1 of 5
क्यों नहीं मिली आपको 24वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan Yojana 24th Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा भेजा जा चुका है। दरअसल, 30 अक्तूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से इस किस्त को जारी किया था। इसके बाद योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंचे, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिला।

ऐसे में अब किस्त जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। इसलिए अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अब आपको क्या करना है और क्या आपको ये किस्त मिलेगी या नहीं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्यों नहीं मिली आपको 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कितने किसानों को मिला किस्त का लाभ?
  • पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है
  • ऐसे में इस बार 24वीं किस्त के तहत सरकार ने 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के लिए 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की
विज्ञापन

3 of 5
क्यों नहीं मिली आपको 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें 24वीं किस्त का स्टेटस?

अगर आपके खाते में अभी तक 24वीं किस्त के तहत जारी हुई 2000 रुपये नहीं आए हैं, तो सबसे पहले अपना स्टेटस चेक कर लें:-
  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें और फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
  • अब आपके सामने आपका स्टेटस नजर आ जाएगा

4 of 5
क्यों नहीं मिली आपको 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किन वजहों से अटक सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी करना अनिवार्य है
  • अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो इसे जल्द पूरा करें
  • इसके अलावा बैंक खाते का आधार से जुड़ा होना और जमीन के रिकॉर्ड का पोर्टल पर सत्यापित होना भी जरूरी है
  • बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार से जुड़ी गड़बड़ी या भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा नहीं होने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों नहीं मिली आपको 24वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
क्या आपको अटकी हुई 24वीं किस्त मिल सकती है?
  • हां, बिल्कुल मिल सकती है
  • इसके लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क का पता करें कि आपकी किस्त क्यों अटकी है
  • फिर उस अटके हुए काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें
  • इसके बाद सरकार अगली किस्त के साथ आपकी अटकी हुई किस्त भी भेज सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें