फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: कब आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त? जानें स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें

Sun, 22 Mar 2026 08:47 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 23rd Installment Date 2026: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है। ऐसे में लाभार्थी किसानों के मन में एक बड़ा सवाल ये है कि अगली किस्त कब आएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इस योजना का लाभ लेने की शर्तें क्या हैं?
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana - फोटो : Adobe stock
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों लघु और सीमांत किसानों को 22वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में अब लाभार्थी किसान अपनी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों के अनुसार 23वीं किस्त जुलाई 2026 तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। बता दें कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों मिलेगा जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-लेख सत्यापन की प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लिया है। अब आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तें क्या हैं?
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock
किस्त पाने के लिए अनिवार्य पात्रता और शर्तें
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य अपनी जमीन है।
  • संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति, और सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : AdobeStock
  • अगर कोई किसान 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करता है या पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान किया है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता। 
  • पात्रता की सटीक जांच के लिए पोर्टल पर 'Beneficiary Status' जरूर चेक करें।
  • यहां आप देख सकते हैं कि आपका नाम, बैंक खाता नंबर और आधार नंबर सही है या नहीं। अगर यहां कोई गलती है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इन 3 कारणों की वजह से अटकी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में
 

4 of 6
kyc new - फोटो : Adobe Stock
ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन कराना जरूरी
  • पीएम-किसान योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही है, जिससे किसान खाद, बीज और कृषि उपकरणों का खर्च आसानी से उठा पा रहे हैं।
  • ऐसे में सरकार ने धोखाधड़ी रोकने के लिए ई-केवाईसी को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है।
  • आप पीएम-किसान पोर्टल पर 'ओटीपी' के जरिए  ई-केवाईसी कर सकते हैं। आप चाहें तो नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र पर बायोमेट्रिक्स के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
  • साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी (DBT) विकल्प सक्रिय होना चाहिए।
  • बता दें कि जिन किसानों का भू-लेख सत्यापन अधूरा है, उनकी किस्त रुक सकती है। इसलिए स्थानीय पटवारी या राजस्व विभाग से संपर्क कर डेटा अपडेट कराना जरूरी है।
  • पीएम-किसान योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
समय पर अपडेट करें अपनी जानकारी
  • पीएम-किसान योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही है, जिससे किसान खाद, बीज और कृषि उपकरणों का खर्च आसानी से उठा पा रहे हैं।
  • आज के समय में तकनीकी सुधारों के कारण अब स्टेटस चेक करना और सुधार करना और भी आसान हो गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं।
  • ध्यान रखें अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अपनी ई-केवाईसी आज ही पूरी करें। आपकी सतर्कता ही यह सुनिश्चित करेगी कि 23वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में समय पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें