PM Kisan Yojana 22nd Installment Stuck Reason: किसानों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। राज्य सरकारों की और केंद्र सरकार की इसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। किसानों को खेती में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी तेज बारिश तो कभी सूखा और कभी बाढ़ आदि की वजह से भी किसानों को दिक्कत होती है।
केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और हाल ही में जारी हुई 21वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त का लाभ मिला। ऐसे में इसके बाद बारी 22वीं किस्त की होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन से किसान हो सकते हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...