फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या 22वीं किस्त में 2000 नहीं मिलेंगे 3000 रुपये? यहां जानें किसान

Fri, 05 Dec 2025 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस किस्त में किसानों को बतौर लाभार्थी कितने पैसे मिलेंगे?
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan 22nd Installment Update: सरकार हर एक योजना को इसलिए चलाती है ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दी जा सके। मौजूदा समय में अगर देखेंगे तो कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं जिसमें राज्य सरकारों की अलग और केंद्र सरकार की अपनी अलग योजनाएं शामिल हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना के तहत मिलने वाले आर्थिक लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। वहीं, चर्चा ये भी है कि इस बार 2000 रुपये की जगह 3000 रुपये किस्त मिल सकती है। पर क्या ऐसा होगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
अभी मिलते हैं इतने पैसे
  • पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपको अभी तक हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। योजना के तहत साल भर में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। किस्त के 2000 रुपये केंद्र सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और बीती 19 नवंबर को 21वीं किस्त जारी की गई।
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या बढ़ेगी किस्त?
  • समय-समय पर मीडिया रिपोर्ट्स में ये सामने आता रहता है कि पीएम किसान योजना की किस्त बढ़ने वाली है और इस बार भी ऐसी ही चर्चा जारी है। हालांकि, अब तक किस्त बढ़ने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सरकार की तरफ से नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि अगली 22वीं किस्त में ये पैसे बढ़ सकते हैं।

4 of 5
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : pmkisan.gov.in
डीबीटी के जरिए भेजे जाते हैं पैसे
  • पीएम किसान योजना की हर किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करते हैं। योजना के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती है। सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक खाते में जो भी पैसे भेजे जाते हैं वो डीबीटी के जरिए हस्तांतरित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त के पैसे बढ़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाने जरूरी:-
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी का काम करवाना होता है। इसे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं या फिर आप खुद योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं
  • किसानों को भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है, क्योंकि योजना के लिहाज से ये भी जरूर काम होता है
  • अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना भी जरूरी होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें