फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: समय से पहले किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिला लाभ

Fri, 26 Sep 2025 08:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 21st Installment Released: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 21वीं किस्त का लाभ उन राज्यों के किसानों को दिया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित थे। इनमें उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21st Installment Released - फोटो : Amar Ujala
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाखों किसानों के खाते में सरकार ने 21वीं किस्त के पैसे भेज दिए गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया है कि "आज नई दिल्ली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹540 करोड़ से अधिक की राशि 21वीं किस्त के रूप में जारी की।" पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 21वीं किस्त का लाभ उन राज्यों के किसानों को दिया गया है, जो बाढ़ से प्रभावित थे। इनमें उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana 21st Installment Released - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के अंतर्गत उत्तराखंड के करीब 7 लाख किसानों को 157 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई है। हिमाचल प्रदेश के लगभग 8 लाख किसानों के खाते में 160 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वहीं पंजाब के 12 लाख किसानों के खाते में लगभग 223 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana 21st Installment Released - फोटो : AdobeStock

ऐसे पता कर सकते हैं खाते में पैसे आए हैं या नहीं 

एसएमएस
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के पैसे खाते में आए हैं या नहीं? इस बारे में आप एसएमएस की मदद से भी पता कर सकते हैं।
  • आपके मोबाइल नंबर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होने के बाद 2 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आ जाएगा। 

4 of 5
PM Kisan Yojana 21st Installment Released - फोटो : AdobeStock
पासबुक एंट्री 
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं इस बारे में आप पासबुक एंट्री कराकर भी पता कर सकते हैं।
  • इसमें आपको अपना पासबुक लेकर बैंक में जाना होगा।
  • बैंक में पासबुक एंट्री कराने के बाद आपको इस बारे में पता चल जाएगा कि खाते में 21वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana 21st Installment Released - फोटो : AdobeStock
मिनी स्टेटमेंट
  • 21वीं किस्त के पैसे खाते में क्रेडिट हुए हैं या नहीं इस बारे में आप एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर भी पता कर सकते हैं।
  • मिनी स्टेटमेंट निकलने के बाद आप बैलेंस चेक करके इस बारे में जान सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें