फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment: अगर नहीं किया ये एक काम, तो करोड़ों किसानों की अटक सकती है 21वीं किस्त

Sat, 08 Nov 2025 08:53 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं तो इस बार आपको 21वीं किस्त मिलेगी। माना जा रहा है कि जल्द ही ये किस्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 21st Installment Date: देश में जो भी योजनाएं चल रही हैं उनसे करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। राज्य सरकारों की अलग योजनाएं और केंद्र सरकार की अलग योजनाएं देश में चल रही हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।

जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 21वीं किस्त मिलनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। पर अगर किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं और अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। अब तक कुल 20 किस्त किसानों के बैंक खाते में आ चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवंबर महीने में ही 21वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। बिहार चुनाव के बाद केंद्र सरकार 21वीं किस्त जारी कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये एक काम जरूर करवा लें
  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको भू-सत्यापन का काम करवाना जरूरी होता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कुछ काम ये भी हैं

नंबर 1
  • भू-सत्यापन के अलावा एक काम और जिसे आपको करवाना होता है और वो काम है ई-केवाईसी का काम। अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो आपको ये काम करवाना होता है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा सकते हैं या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ये काम खुद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों की 21वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • इसी तरह पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना जरूरी होता है, क्योंकि इस काम के न होने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें आपको अपने बैंक जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर किस्त का लाभ लेना है तो आपको ये काम करवाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें