PM Kisan 21st Installment Date: देश में जो भी योजनाएं चल रही हैं उनसे करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। राज्य सरकारों की अलग योजनाएं और केंद्र सरकार की अलग योजनाएं देश में चल रही हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलता है। इसमें योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 21वीं किस्त मिलनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। पर अगर किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं और अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...