फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? यहां देखें कौन हो सकते हैं ये किसान

Mon, 21 Jul 2025 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi: जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। पर अभी इस किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan 20th Installment: अगर आप एक किसान हैं तो आप राज्य सरकारों द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, केंद्र सरकार की अगर बात करें तो ये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन करती है। इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: योजना के पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई 20वीं किस्त जारी होने की तारीख, आखिर कब आएंगे पैसे?

साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद योजना से जुड़े किसानों को दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं। अब तक योजना के तहत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है जिसका योजना से जुड़े सभी किसानों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसान ऐसे भी हो सकते हैं जो इस 20वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन किसानों की ये किस्त अटक सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

पहले किसान ये हैं
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। योजना के अंतर्गत आने वाला ये सबसे जरूरी काम है। जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना की आधिकारिक किसान एप से, योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Freepik
ये हैं दूसरे किसान
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है। इसमें लेखपाल खतौनी से किसान की भूमि की रिपोर्ट तैयार करते हैं जिससे पता चलता है कि किसान के पास खेतीहर भूमि है या नहीं है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किस्त का लाभ लेने के लिए इस काम को जरूर करवा लें।

4 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3 पर ये है
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जिन्होंने आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाया है। दरअसल, इसमें किसान को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है, जो आप अपने बैंक की शाखा में जाकर करवा सकते हैं। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
चौथे किसान ये है
  • किस्त के लाभ से वे किसान भी वंचित रह सकते हैं जिनके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है। सरकार जब भी पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे आपके बैंक खाते में भेजती है, तो ये डीबीटी के माध्यम से ही हस्तांतरित किए जाते हैं। इसलिए आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना होता है, जो आपके बैंक की शाखा से हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें