फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई 20वीं किस्त, तो यहां करें संपर्क मिलेगा समाधान

Sat, 02 Aug 2025 12:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अब तक नहीं आई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana Helpline Number - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान 9.7 करोड़ किसानों के खाते में करीब 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया गया। करोड़ों किसान 20वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं। वाराणसी में आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई बड़े नेता मौजूद थे। कुछ कारणों के चलते इस बार 20वीं किस्त को जारी करने में देरी हुई। हालांकि, आज इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस दौरान करोड़ों किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana Helpline Number - फोटो : AdobeStock
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अब तक नहीं आई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।  

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana Helpline Number - फोटो : AdobeStock
अगर आपके खाते में अभी तक 20वीं किस्त नहीं आई है तो आप किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं। यहां आप किस्त खाते में न आने की मुख्य वजहों को जान सकते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

4 of 5
PM Kisan Yojana Helpline Number - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana Helpline Number - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें