फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस महीने कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान

Sat, 14 Jun 2025 10:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Aaegi: जो भी किसान इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त कब तक जारी हो सकती है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
20वीं किस्त सरकार कब जारी कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan 20th Installment Date: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है या किसी पुरानी योजना में कुछ बदलाव करती है तो इसका सीधा मतलब होता है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। साथ ही जो लोग गलत तरीके से किसी योजना से जुड़े हैं उनकी पहचान की जाए। अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ लोगों को दिए जाते हैं। जैसे, किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर बैंक जाकर नहीं करवाया ये एक छोटा सा काम, तो अटक सकती है 20वीं किस्त

मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और किस्त का लाभ ले रहे हैं। इस बार भी योजना के अंतर्गत 2 हजार रुपये की किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। हर कोई इस बात को जानना चाहता है कि ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
20वीं किस्त सरकार कब जारी कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं:-

नंबर 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि आपको सबसे पहले तो ई-केवाईसी करवानी होती है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो यकीन मानिए आपको किस्त नहीं मिल पाएगी। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से, योजना की आधिकारिक एप से या योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से आप ये काम करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
20वीं किस्त सरकार कब जारी कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ लेने के लिए आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना अनिवार्य होता है। इसमें खेती योग्य जमीन को देखा जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर किस्त का लाभ लेना है तो भू-सत्यापन का काम पूरा होना जरूरी है।

4 of 5
20वीं किस्त सरकार कब जारी कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ काम:-
  • अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको इसके लिए आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है
  • किसानों के बैंक खाते में सरकार डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे भेजती है। ऐसे में जिस किसान के बैंक अकाउंट में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर डीबीटी को ऑन करवाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
20वीं किस्त सरकार कब जारी कर सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किस्त कब आएगी?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक जारी हुई किस्तों को देखें और नियमों की मानें तो हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 20वीं किस्त जारी होने का 4 महीने का समय जून में हो रहा है जिसकी वजह से माना जा रहा है कि जून में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें