PM Kisan Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ा आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि दो-दो हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में, सरकार ने 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी कर दी है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब करोड़ों लाभार्थी अगली यानी 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच ग्रामीण इलाकों में एक बड़ा सवाल अक्सर पूछा जाता है कि क्या कोई अविवाहित किसान भी इस सरकारी योजना का लाभ उठा सकता है? बहुत से लोगों को लगता है कि यह सिर्फ शादीशुदा परिवारों के लिए है, लेकिन हकीकत कुछ और है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।