फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, खाते में नहीं आए पैसे, तो करें ये काम मिलेगा समाधान

Mon, 24 Feb 2025 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Money Not Received in Bank Account: अगर आपके खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Money Not Received in Bank Account: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की है। इस दौरान उन्होंने डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में कुल 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी वर्षगाठ के मौके पर देश के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का तोहफा मिला है। बीते कई दिनों से देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के किसान काफी खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अभी तक 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
अगर आपके खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मदद के लिए किसान कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इस नंबर पर कॉल करके आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त के खाते में न आने की मुख्य वजह को जान सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 

PM Kisan 19th Installment Live: पीएम मोदी थोड़ी देर में जारी करेंगे 19वीं किस्त, जानें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें