फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त जारी होने में बचा है सिर्फ 5 दिन का समय, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे नहीं

Wed, 19 Feb 2025 10:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त साल भर में दी जाती है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों।
विज्ञापन
1 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
19th Kist Of PM Kisan Samman Nidhi: सरकार अलग-अलग तरह की कई सारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। साथ ही हर एक योजना में अलग-अलग लाभ भी दिए जाते हैं। बस आप जिस योजना के लिए पात्र होते हैं आपको उस योजना के नियम व शर्तों को पूरा करते हुए आवेदन करना होता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

बस आपको पात्रता चेक करने आवेदन करना होता है। जो किसान भी इस योजना से जुड़े हैं उन्हें इस बार 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा जिसकी तारीख 24 फरवरी की है, लेकिन क्या आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...

विज्ञापन

2 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : ANI
कब आ रही है 19वीं किस्त?
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए बताया कि 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी होगी। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर जाने का कार्यक्रम तय है। वहीं, अब इसका पूरा शेड्यूल सामने आ गया है जिसके बाद अब बिहार से पीएम मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों से संवाद भी करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • 19वीं किस्त जारी होने की तारीख 24 फरवरी है। इसको लेकर जानकारी दी गई है कि कार्यक्रम बिहार के भागलुपर में दोपहर 2 बजे से साढ़े 3 बजे तक चलेगा। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी 9.7 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करेंगे और ये पैसे डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे।

4 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किसे मिलेगा किस्त का लाभ और किसे नहीं?

स्टेप नंबर 1
  • आपको ये जानना है कि किसे 19वीं किस्त मिलेगी और किसे नहीं तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन किसानों के बैंक खाते में आएगी 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • आपको अगर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो आप 'Know your registration no.' पर क्लिक करके ये जान सकते हैं
  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें