फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जून में सरकार इस दिन जारी कर सकती है 14वीं किस्त

Sat, 27 May 2023 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं पर सालाना लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी किए जाते हैं। ठीक ऐसे ही एक और योजना है जिस पर सरकार सालाना काफी पैसे खर्च करती है और वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना में किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, ताकि वो खेती के लिए जरूरी सामान खरीद सके। इस योजना के लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब तक किसानों को मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
  • पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं। ऐसे में अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। वहीं, इस किस्त को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के पहले या दूसरे सप्ताह में पात्र किसानों को 14वीं किस्त मिल सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

4 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
ये दो काम जरूर करवा लें:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं या पहले से लाभार्थी हैं, तब भी आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने किसी कारण अब तक ये नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए आप इस काम को कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 14वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : istock
दूसरा काम
  • योजना से जुड़े लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपने अब तक इस काम को नहीं करवाया है, तो तुरत करवा लें। वरना नियमों के तहत आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें