फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, ये किसान हो जाएंगे लाभ से वंचित

Sun, 12 Feb 2023 05:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023 - फोटो : Istock
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023: भारत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल तीन किस्तों के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त के अंतर्गत गरीब किसानों को 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। अब तक केंद्र सरकार ने कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। हाल ही बीते साल 17 अक्तूबर के दिन नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में 12वीं किस्त को जारी किया था। ऐसे में देशभर में कई किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023 - फोटो : Istock
13वीं किस्त को जारी करने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार फरवरी महीने या होली से पहले 13वीं किस्त के पैसों को जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023 - फोटो : Istock
ऐसे में किसानों को 13वीं किस्त का लाभ पाने के लिए कुछ कामों को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर किसान समय रहते ये जरूरी काम नहीं कराते हैं। ऐसे में उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

जानना जरूरी: अब बिना राशन कार्ड के भी उठा सकेंगे मुफ्त राशन का लाभ, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

4 of 5
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023 - फोटो : Istock
वो किसान जिन्होंने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको आने वाली 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इस जरूरी काम को कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan 13th Installment Release Date 2023 - फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने अब तक योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में विजिट करके इस जरूरी काम को करवा लेना चाहिए।

Indian Railways: क्या दूसरा व्यक्ति कर सकता है हमारी ट्रेन टिकट पर यात्रा, जानिए क्या कहता है नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें