PM Kisan Yojana 11 Kist Status: केंद्र सरकार द्वारा देश में कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि, इसके अलावा भी कई अन्य तरह की योजनाएं देश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसमें किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मदद के तौर पर दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, हाल ही में 31 मई 2022 को लगभग 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में इस योजना की 11वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। लेकिन अगर किसी कारणवश आपके बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो आपको कुछ काम करने हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...