फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कैसे बनवाएं ये कार्ड और फायदा भी जानें

Tue, 12 Aug 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ka Fayda Kya Hai: भारत सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Ayushman Bharat Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुडे़ हैं, अगर नहीं तो आप पात्र होने पर देश में चलने वाली उन योजनाओं से जुड़ सकते हैं जो चल रही हैं। अलग-अलग तरह की कई सारी योजनाएं देश में चल रही हैं और इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस आयुष्मान भारत योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान बारत योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इस कार्ड के जरिए आपको क्या लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
योजना में मिलने वाला लाभ
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको इसका फायदा ये मिलता है कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
इन अस्पतालों में करवा सकते हैं इलाज
  • आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज आप उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। आपके शहर का जो भी अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है आप उसमें मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसमें कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका जान लें:-

स्टेप 1
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर अधिकारी द्वारा आपकी पात्रता चेक की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अगर आप पात्र होते हैं तो इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • अब कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें