PM Awas Yojana: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। इस सपने को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत कर पैसा कमाते हैं। लेकिन इसके बाद भी कई लोग घर नहीं ले पाते हैं। देश के ऐसे जरूरतमंद गरीब लोगों के लिए भारत सरकार एक योजना चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर प्रदान करती है। कुछ समय पहले इस योजना में लोगों के साथ ठगी का मामला सामने आया था, जिसमें कई लोगों के पैस डूब गए।
फर्जी दावा करके कर रहे हैं ठगी
कुछ जालसाज लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलाने का दावा कर रहे हैं। फ्लैट दिलाने का दावा पूरी तरह फर्जी है, जिससे लोगों से ठगी की जा रही है। जालसाज कई मामलों में लोगों से बैंक डिटेल्स ले लेते हैं या रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पैसे लेते हैं। लोगों को फिर जानकारी मिलती है कि पूरा मामला फर्जी था। लोगों को कई बार समझ में नहीं आता है कि कौन असली है और नकली। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि जालसाज किस तरह लोगों को धोखा देते हैं और आपको फर्जीवाड़े से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।