फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas: क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना के तहत घर का लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Thu, 10 Oct 2024 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा। - फोटो : Amar Ujala
PM Awas Yojana Details in Hindi: देश में जितनी भी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इनमें किसी योजना में आर्थिक लाभ तो किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान है। जबकि, कई अन्य योजनाओं में कई अलग तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। इन्हीं में से एक योजना है पीएम आवास योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को कच्चा मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर घर का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पहले ये चेक करना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा। - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग हो सकते हैं इस योजना के लिए पात्र?
  • जिन लोगों के पासे कच्चे मकान हैं
  • जिन लोगों ने घर खरीदने के लिए पहले कोई भी सरकारी अनुदान नहीं लिया है
  • जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • जो लोग ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा। - फोटो : Adobe stock
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको पीएम आवास योजना का लाभ मिले तो ये जान लें कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों को मिलता है, जो ईडब्ल्यूएस और एलआईजी कैटेगरी में शामिल होते हैं। यही नहीं, इसके लिए आपकी आय की भी एक कैटेगरी है जिसे आपको पूरा करना होता है।

4 of 5
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा। - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, अगर आप ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आते हैं तो जरूरी है कि आपकी सालाना आय 3 लाख रुपये सालाना से कम हो
  • वहीं, जो आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक होना जरूरी है, तभी वे पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा। - फोटो : Adobe Stock
ये लोग नहीं ले सकते योजना का लाभ:-
  • जो पीएम आवास योजना में आवेदन करना चाहता है उसका भारत का नागरिक होना जरूरी है
  • आपके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी न हो
  • अगर आप पहले से किसी सरकारी (राज्य या केंद्र सरकार की कोई योजना) योजना का लाभ ले रहे हैं आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें