Plastic Bottle Number Meaning Guide: जब भी हम बाजार से पानी की बोतल या प्लास्टिक के डिब्बे में पेक किया गया सामान खरीदते हैं, तो उसके नीचे एक छोटा सा त्रिभुज बना होता है जिसके अंदर 1 से 7 तक कोई अंक लिखा होता है। अधिकतर लोग इन अंकों को नजरअंदाज कर देते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इन नंबरों का क्या मतलब होता है और ये क्यों छापे जाते हैं? ये नंबर मुख्य रूप से बताते हैं कि सामान किस प्रकार के प्लास्टिक रेजिन से बना है।
सिर्फ इस नंबर को देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि प्लास्टिक खाने-पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इन अलग-अलग प्लास्टिक नंबरों का क्या मतलब होता है।