फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस लेने की बना रहे हैं प्लानिंग? इन 4 बातों का रखा ध्यान तो कभी नहीं डूबेगा पैसा

Tue, 20 Oct 2026 08:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Health Policy Claim Settlement Ratio: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय जल्दबाजी में उसकी पॉलिसी को नहीं समझ पाते हैं। मगर आपको बता दें कि कई बार इस वजह से उन्हें भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय सावधानी - फोटो : AI
Things To Check Before Buying Health Insurance: आज के समय में बढ़ती हुई चिकित्सा महंगाई को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस यानी स्वास्थ्य बीमा कराना हर परिवार के लिए बेहद जरूरी हो गया है। लेकिन पॉलिसी लेते समय अक्सर लोग सिर्फ प्रीमियम की कीमत देखते हैं और जरूरी शर्तों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे अस्पताल में इलाज के समय क्लेम मिलने में बड़ी दिक्कत आती है।

अगर आप भी अपने और अपने परिवार के लिए कोई नई हेल्थ पॉलिसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। सही जानकारी और सूझबूझ से लिया गया बीमा आपके मुश्किल समय में पैसों को डूबने से बचाता है और पूरा फायदा दिलाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अस्पतालों के कैशलेस नेटवर्क की जांच करें - फोटो : Adobe stock
अस्पतालों के कैशलेस नेटवर्क की जांच करें
  • बीमा लेने से पहले यह जरूर देखें कि आपके शहर या आसपास के बेहतरीन अस्पताल उस कंपनी के कैशलेस नेटवर्क में शामिल हैं या नहीं।
  • इससे आपको इलाज के समय अपनी जेब से पैसे खर्च करके बाद में क्लेम के चक्कर काटने नहीं पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट - फोटो : Adobe Stock
क्लेम सेटलमेंट रेशियो देखें
  • जिस भी बीमा कंपनी की पॉलिसी आप ले रहे हैं, उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो हमेशा चेक करें।
  • जिस कंपनी का अनुपात जितना अच्छा होता है, उसके द्वारा ग्राहकों के क्लेम को बिना किसी परेशानी के पास करने की संभावना उतनी ही अधिक होती है।

4 of 5
वेटिंग पीरियड और बीमारियों की शर्तें समझें - फोटो : ANI
वेटिंग पीरियड और बीमारियों की शर्तें समझें
  • हर हेल्थ पॉलिसी में पुरानी या पहले से चली आ रही बीमारियों के इलाज के लिए 2 से 4 साल का वेटिंग पीरियड होता है।
  • पॉलिसी खरीदने से पहले इन नियमों को ध्यान से पढ़ लें ताकि जरूरत पड़ने पर आपको किसी प्रकार की निराशा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूम रेंट कैपिंग और को-पेमेंट के नियम जानें - फोटो : Adobe Stock
रूम रेंट कैपिंग और को-पेमेंट के नियम जानें
  • कई पॉलिसियों में अस्पताल के कमरे के किराए पर सीमा तय होती है या को-पेमेंट का नियम होता है, जिसके तहत बिल का कुछ हिस्सा आपको खुद देना पड़ता है।
  • इन छिपे हुए नियमों को पहले ही समझ लें ताकि अस्पताल का फाइनल बिल आने पर आपको आर्थिक झटका न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें