PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं भारत सरकार चलाती है जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे- जो लाभार्थी इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। इस बार भी 18वीं किस्त में ये राशि जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिल पाया। इसमें से कई किसानों को किस्त न मिलने का कारण लैंड सीडिंग का न होना भी रहा। पर क्या आप जानते हैं कि ये लैंड सीडिंग क्या है? क्या आप जानते हैं इसे आप कैसे पूरा करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लैंड सीडिंग के बारे में...