फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Money Withdrawal Via UPI: क्या 1 अप्रैल से UPI के जरिए निकाल पाएंगे पीएफ के पैसे? जानें लेटेस्ट अपडेट

Tue, 10 Feb 2026 02:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya 1 April Se UPI Se PF Ke Paise Nikal Payenge: अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आपको भी उस एलान का इंतजार होगा। जब ईपीएफओ वो तारीख बताएगा, जब से आप अपने पीएफ खाते से पैसे यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का नया एप कब आ जाएगा? - फोटो : Amar Ujala
New PF Withdrawal Process: अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो नियमों के तहत शायद आपका भी पीएफ कटता हो। दरअसल, नौकरी करने वालों के कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाता खोला जाता है। इसमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर और इतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है।

अब इसी जमा पैसे को निकालने के लिए ईपीएफओ एक नए मोबाइल एप्लिकेशन पर काम कर रहा है। जी हां, ईपीएफओ द्वारा पीएफ के पैसों को निकालने के लिए अब यूपीआई की मदद ली जाएगी यानी एक क्लिक और पैसे आपके बैंक खाते में आ जाएंगे। पर क्या आप जानते हैं ये कब से होगा? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये कब से हो सकता है। पीएफ खाताधारक इस बारे में आगे जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का नया एप कब आ जाएगा? - फोटो : Adobe Stock
नए एप पर चल रहा है काम
  • ईपीएफओ श्रम मंत्रालय के स्तर पर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है
  • इसमें एक एप तैयार हो रहा है जिससे पीएफ के पैसे यूपीआई के माध्यम से निकाले जा सकेंगे
  • मौजूदा समय में ईपीएफओ लगभग 100 डमी अकाउंट्स पर इस सिस्टम का ट्रायल कर रहा है, ताकि तकनीकी खामियों को दूर किया जा सके और सिस्टम की क्षमता को परखा जा सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का नया एप कब आ जाएगा? - फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या मिलेगा नए एप में?
  • इस नए एप से आप अपने पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए निकाल सकेंगे
  • एप पर में आपको दो तरह के बैलेंस अमाउंट दिख सकते हैं
  • पहला 'Eligible Balance' और दूसरा 'Minimum Balance'

4 of 5
पीएफ का नया एप कब आ जाएगा? - फोटो : Adobe Stock
  • 'Eligible Balance' वो अमाउंट होगा जो आप अपने पीएफ खाते से तुरंत निकाल सकते हैं
  • 'Minimum Balance' वो 25 प्रतिशत हिस्सा है जिसे आपको अपने पीएफ खाते में रखना अनिवार्य होगा
  • इस नए एप के माध्यम से अपना पासबुक बैलेंस भी आसानी से देख सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का नया एप कब आ जाएगा? - फोटो : अमर उजाला
क्या 1 अप्रैल से एप के जरिए निकाल पाएंगे पैसे?
  • माना जा रहा है कि इस नए एप के जरिए पीएफ खाते से पैसे अप्रैल 2026 से निकाले जा सकेंगे
  • हालांकि, अभी इसके लिए तारीख तय नहीं है
  • लगभग 8 करोड़ से अधिक पीएफ खाताधारकों को इसका लाभ मिल सकेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें