PF Balance Check Online Guide: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ की बचत भविष्य का सबसे बड़ा और सुरक्षित सहारा होती है। हर महीने सैलरी से कटने वाला यह पैसा रिटायरमेंट के बाद या जरूरत के समय बहुत काम आता है, लेकिन अक्सर लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि उनके पीएफ खाते में कुल कितना बैलेंस जमा हो चुका है।
अब आपको इसके लिए किसी दफ्तर या कंपनी के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।