Petrol-Diesel Price Hike 2026: आज यानी 15 मई, 2026 को आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है, जिसका असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा कर दिया है। फ्यूल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है।
हम सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल के प्राइज का असर लगभग सभी रोजमर्रा की चीजों पर पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि सभी चीजों का प्रोडक्शन में इंधन की जरूरत पड़ती है, इसके बाद इसको उपभोक्ता तक पहुंचने के लिए भी ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इंधन की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी होने से हमारी रोजमर्रा में किन चीजों के दाम बढ़ सकते हैं आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।