विदेश घूमने जाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी है। पासपोर्ट केवल विदेश यात्रा और पहचान पत्र के दस्तावेज तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह नए अवसरों, अनुभवों और वैश्विक दुनिया के साथ जोड़ने का काम करता है। हर साल लाखों की संख्या में भारतीय लोग विदेश में जाने के उद्देश्य से अपना पासपोर्ट बनवाते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है। पहले के समय जहां पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको लंबी लाइनों में लगना पड़ता था, कई तरह की कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी वहीं अब यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। अब आप घर बैठे आसानी से स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पासपोर्ट बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?