फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card New Forms: सरकार ने जारी किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा भरना है और कौन सा नहीं

Thu, 09 Apr 2026 10:42 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Forms For Pan Card: सरकार ने पैन कार्ड के लिए 4 नए फॉर्म जारी कर दिए हैं। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से ये फॉर्म आए हैं, तो चलिए जानते हैं किसके लिए कौन सा फॉर्म है।
विज्ञापन
1 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : Amar Ujala
PAN Card New Form List In Hindi: सरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने से लेकर उसके आवेदन फॉर्म में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को सूचित भी किया गया था।

वहीं, अब सरकार की तरफ से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए नया फॉर्म जारी कर दिया गया है। इसमें 4 तरह के फॉर्म जारी किए गए हैं जिन्हें अलग-अलग कैटेगरी के लोग भरकर आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नया पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से फॉर्म आए हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : Adobe Stock
PAN Card के लिए कौन-कौन से फॉर्म जारी हुए हैं?
  • फॉर्म 93
  • फॉर्म 94
  • फॉर्म 95
  • फॉर्म 96
विज्ञापन

3 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : Adobe Stock
किसे कौन सा फॉर्म भरना है?
  • अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो पैन कार्ड भरने के लिए आपको फॉर्म 93 भरना है
  • भारत में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए फॉर्म 94 है
  • विदेशी नागरिकों और अनिवासी भारतीयों यानी NRI के लिए जो भारत में PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं उन्हें फॉर्म 95 भरना होगा
  • विदेश में रजिस्टर्ड कंपनियों/संस्थाओं के लिए फॉर्म 96 जारी हुआ है

4 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : अमर उजाला
नए फॉर्म में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?
  • पहचान स्पष्ट करने के लिए पैन कार्ड की फोटो का साइज बढ़ाया गया है
  • पैन कार्ड के नए फॉर्म में सिर्फ वे जानकारी ही मांगी जाएंगी, जो जरूरी हैं और गैर-जरूरी कॉलम हटाए गए हैं
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है
  • आवेदन से लेकर स्टेटस जैसी सभी जानकारी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर ही दी जाएंगी
विज्ञापन

5 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : Adobe Stock
भारत के नागरिकों के लिए कुछ खास नियम लागू
  • नाम पूरा भरना होगा और सही तरीके से भरना होगा
  • पैन कार्ड के लिए मां का नाम देना अनिवार्य है
  • रेजिंडेंशियल स्टेटस बताना होगा
  • आप चाहें तो अपने पैन कार्ड को घर की जगह अपने दफ्तर के एड्रेस पर भी मंगवा सकते हैं, बस इसके लिए कुछ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट देने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पैन कार्ड के लिए कौन से नए फॉर्म आए हैं? - फोटो : Amar Ujala
ये बात भी ध्यान रखे:-
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार के अलावा भी कई अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी
  • वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, हाई स्कूल (10 क्लास का सर्टिफिकेट या मार्कशीट) या मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए शपथ पत्र की जरूरत हो सकती है आदि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें